उप चुनाव में वार्ड के महिला पुरुषों ने किया शांतिपूर्ण मतदान

उप चुनाव में वार्ड के महिला पुरुषों ने किया शांतिपूर्ण मतदान

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड उपचुनाव को लेकर रविवार सुबह से ही खासा उत्साह वोटरों मे देखा गया. अपने-अपने बूथ में महिला एवं पुरुषों ने श्रृंखलाबद्ध तरीके से खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना मताधिकार का प्रयोग किया. वार्ड के सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपस्थित थे लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सकें इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई थी. हालांकि भाजपा द्वारा धांधली के आरोप लगाते हुए जेके नगर के समीप नेशनल हाईवे 2 को कुछ देर के लिए पथावरोध कर दिया गया था. हालांकि कमिश्नरेट पुलिस को सूचना मिलते ही डीसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत कराया गया एवं स्थिति को नियंत्रण किया गया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0